उत्तर प्रदेश का मतलब ‘अप’ होता है, लेकिन यहां सब कुछ ‘डाउन’-मोदी
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज में तीसरे चरण का प्रचार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का मतलब ‘अप’ होता है, लेकिन यहां सब कुछ ‘डाउन’ है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में यूपी का मतलब ‘अप’ होता है, लेकिन यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार समेत तमाम चीजें डाउन हैं। पीएम मोदी ने तीसरे चरण के लिए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से एसपी की बहू सांसद हैं, लेकिन उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए। कन्नौज में 19 फरवरी को तीसरे राउंड में वोटिंग होगी। इसरो के इतिहास रचने पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। कन्नौज की रैली में पीएम मोदी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सपा.कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन आपके सपनों को चकनाचूर कर देगा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने पिछले तीन महीनों में नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों को उठाकर हर तरह का खेल खेला है। पीएम मोदी ने कहा कि 3 मार्च 1984 को कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव पर हमला करवाया था, लेकिन उनके बेटे ने बाप पर गोलियां चलवाने वाली पार्टी से ही दोस्ती कर ली है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।