इलाहाबाद में अमित शाह  और राहुल-अखिलेश का शक्ति परीक्षण आज
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों का दौर जारी है जिसके चलते आज यूपी के इलाहाबाद में एक तरफ बीजेपी तो दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस का गठबंधन आज यूपी में चुनाव प्रचार के लिए उतरेगा. बीजेपी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जॉइंट रोड शो स्ट्रैटिजी की बराबरी करने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गठबंधन के दोनों नेताओं के साथ यूपी के मुख्य शहरों में एक ही वक्त में यानी समानांतर रोड शो करेंगे।
अमित शाह और राहुल-अखिलेश मंगलवार को इलाहाबाद में एक ही वक्त पर रोड शो करेंगे। तीन घंटे तक चलने वाले इस रोड शो की शुरुआत दोपहर लगभग 1.30 बजे होगी और इलाहाबाद में चुनाव प्रचार खत्म होने के वक्त यह पूरा होगा। पार्टी पहले ही अपने दर्जनभर मंत्रियों को यूपी चुनाव के प्रचार में झोंक चुकी है। इन नेताओं में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली भी शामील है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।