(Not Specifed)
जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद के बारे में पाकिस्तान हमेशा भारत से सबूतों की मांग करता रहा है, लेकिन दमादम कलंदर की दरगाह पर हाल ही मे हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के सुर बदले नजर आ रहे है। अब पाकिस्तान ने भी हाफिज सईद को आतंकी करार देते हुए उसे देश के लिए गंभीर खतरा बताया है, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जर्मनी स्थित म्यूनिख में एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान कहा, 'सईद समाज के लिए एक गंभीर खतरा पेश कर सकता है और इसलिए देश के हित को ध्यान में रखते हुए उसे नजरबंद किया गया है'। उन्होंने कहा कि ‘देश के हित को ध्यान में रखते हुए सईद को गिरफ्तार किया गया था’। चरमपंथ और आतंकवाद से निपटने के मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान आसिफ ने कहा, ‘आतंकवाद का कोई धर्म नही होता, आतंकवादी न तो ईसाई होते है न ही मुस्लिम, आतंकवादी ना तो बौद्ध होते है और ना ही हिंदू, वे आतंकी है और अपराधी है’।
इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पहले के इतिहास पर नजर डाले तो आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की नीति हमेशा से ही ढीली रही है। पहली बार पाकिस्तान ने आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत हाफिज पर कार्रवाई की है, जो की सराहनीय है। लेकिन पाकिस्तान को पुख्ता तौर पर आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने होगें, ताकि आतंकवाद को जड़ से नष्ट किया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।