‘यूपी में बनेगी सपा-कांग्रेस की सरकार’
(India)
इलाहाबाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रोड शो शाम पांच बजते ही समाप्त हो गया। यह रोड शो मंगलवार दोपहर शहर के आनंद भवन से शुरू हुआ था। हालांकिए प्रचार का समय खत्म होने की वजह से पूरा रूट नहीं घूम सके। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अखिलेश व राहुल ने रथ पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश यादव ने कहा कि मन की बात बहुत कर ली। अब काम की भी बात होनी चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में सपा.कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। जो काम ढाई साल में नहीं हुआ उसे हम पूरा करेंगे। युवाओं को रोजगार देंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने इलाहाबाद के कौशांबी में जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा। इसके साथ ही सपा.कांग्रेस गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ साईकिल की हैंडल में है। सपा का दिल बड़ा है इसलिए कांग्रेस का साथ दिया है। अखिलेश ने दावा किया कि अगर यूपी में सपा की सरकार आती है तो गरीबों को राशन और पेंशन दी जायेगी। बगैर एग्जाम के 10 और 12 वीं के बच्चों की पुलिस में भर्ती होगी। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने देश को धोखा दिया है और बसपा लड़ाई में ही नही है। बस विकास के नाम से हाथी बना दिए हैं। बीजेपी ने कुछ नहीं किया। बता दें कि 23 फरवरी को चैथे चरण का मतदान हो रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।