सपा राज्यसभा सांसद और मुलायम सिंह के करीबी अमर सिंह अब बगावत पर उतर आए हैं। अमर सिंह ने मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि पिता-पुत्र ने मिलकर झगड़े की पटकथा लिखी थी। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह ने कहा है कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे।राज्य सभा सांसद ने कहा कि पिता मुलायम सिंह यादव से अखिलेश का सत्ता संघर्ष पूरी तरह ड्रामा था और इसकी स्क्रिप्ट खुद नेता जी (मुलायम सिंह) ने ही तैयार की थी। अमर सिंह ने चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुलायम अपने बेटे के हाथों हार के खुश हैं। साइकिल, बेटा और एसपी (समाजवादी पार्टी) उनकी कमजोरी है। पूरे घटनाक्रम को ड्रामा बताते हुए अमर सिंह ने कहा, श्यह एक रचा हुआ ड्रामा था, जिसमें हम सभी को रोल दिया गया था। मुझे बाद में अहसास हुआ कि मेरा इस्तेमाल किया जा रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।