भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के मैच में कप्तान स्मिथ ने 109 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 285 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 441 रनों का विशाल लक्ष्य है। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। इससे पहले शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 143 रन बनाकर भारत पर 298 रनों की बढ़त बना चुका था। स्टीव ओकीफ की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को पहली पारी में 105 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। डेविड वॉर्नर (10) को रविचंद्रन अश्विन ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले वॉर्नर ने अश्विन पर दो चैके जड़े। दूसरे सालमी बल्लेबाज शॉन मार्श 23 के कुल स्कोर तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और इसी स्कोर पर अश्विन की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। पीटर हैंड्सकॉम्ब (19) ने कप्तान के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 61 तक पहुंचाया। अश्विन ने हैंड्सकॉम्ब को मुरली विजय के हाथों कैच करा उनकी पारी का अंत किया। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले मैट रेनशॉ ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की और स्मिथ के साथ चैथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।