मिडिल ईस्ट नागरिक समझकर मारी गई थी भारतीय को गोली
(International)
अमेरिका के कंसास राज्य में नस्ली हमले में एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय घायल हो गया। हमलावर ने यह हमला उन्हें मिडिल ईस्ट का निवासी समझकर किया। हमलावर ने गोलीबारी करने से पहले उन्हें देश छोड़कर चले जाने को भी कहा। हालांकि इस दौरान एक अमेरिकी नागरिक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उसे भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। हमलावर गिरफ्तार रू नशे में चूर हमलावर पूर्व नौसेना कर्मी एडम पुरिंटन ओलेथ कस्बे के ऑस्टिन बार पहुंचा और वहां मौजूद विदेशी लोगों को गालियां देने लगा। इस पर भारतीय इंजीनियरों और वहां मौजूद एक अन्य युवक से उसकी बहस हो गई। पुरिंटन उस वक्त तो वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद बंदूक लेकर वापस लौटा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान पुरिंटन चिल्लाते हुए कह रहा था कि आतंकियों, मेरे देश से निकल जाओ और वहां से फरार हो गया। श्रीनिवास और आलोक जीपीएस कंपनी गारमिन में काम कर रहे थे। श्रीनिवास हैदराबाद और आलोक तेलंगाना के वारंगल जिले से ताल्लुक रखते हैं। 90 मील दूर पकड़ा गया हमलावर रू ह्यूस्टन पुलिस के अनुसार, पुरिंटन को गुरुवार सुबह 90 मील दूर मिसौरी के एक रेस्तरां से पकड़ा गया। उसने रेस्तरांकर्मियों को बताया कि उसने मध्यपूर्व के दो लोगों पर गोलियां चलाई है और उसे छिपने की जगह चाहिए। बारटेंडर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उस पर पूर्व नियोजित तरीके से हत्या और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। वहीं एफबीआई जांच कर रही है कि श्रीनिवास की हत्या पूर्वाग्रह से प्रेरित घृणित अपराध है या नहीं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।