जल्द ही शुरू होगा मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण का काम-ट्रंप
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मेक्सिको सीमा पर प्रस्तावित दीवार का निर्माण जल्द ही शुरू किया जायेगा। ट्रंप ने कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांग्रेस (सीपीएसी) को अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने नागरिकों को प्राथमिकता देंगे और सीमा पर विशाल दीवार बनाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा, हम दीवार बना रहे हैं। हम बहुत जल्द ही निमार्ण शुरू करने जा रहे हैं। यह समय से बहुत पहले होगा। दीवार पर लगभग 21.5 अरब डॉलर तक खर्च करने की संभावना है। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह इस दीवार का खर्चा मेक्सिको से लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।