ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत को 333 रनों से हरा दिया। इसके साथ मेहमान टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 441 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मेजबान टीम 107 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव ओकीफ ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। नेथन लॉयन को 4 सफलता मिली। ओकीफ ने पहली पारी में भी 6 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 260 रन बनाने के बाद भारत की पहली पारी 105 रनों पर समेट दी थी। इसके बाद उसने अपनी दूसरी पारी में 285 रन बनाते हुए भारत के सामने असम्भव सा लक्ष्य रखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।