UP के मऊ में आज मोदी की रैली, काफिले पर रॉकेट लॉन्चर से हमले का अलर्ट
(Mau, Mau) नरेंद्र मोदी यहां सोमवार को पहली बार रैली करेंगे। पीएम की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पीएम के काफिले पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हो सकता है। बता दें, पीएम की रैली चार बार से लगातार विधायक रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ में हो रही है। पीएम की सिक्युरिटी को लेकर कई दिन पहले से तैयारी चल रही थी।
हैलीपैड से रैली स्थल की दूरी महज 100 मीटर है। वहां आसपास सिक्युरिटी के कड़े इंतजाम किए गए हैं
रव‍िवार को रैली को लेकर ASP रविंदर कुमार सिंह ने ब्रीफिंग की।
उन्होंने बताया- "पीएम के काफिले पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हो सकता है।
लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ आतंकवादियों को अरेस्ट किया गया था। फिर भी इन क्षेत्रों में ऐसे लोगों की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता है।
पीएम को गुजरात के पूर्व गृहमंत्री के फरार हत्यारों से भी खतरा है। रसूलपती और उसके दो सहयोगी जो पाकिस्तान में बैठे हैं, वो पीएम मोदी के काफ‍िले पर रॉकेट लॉन्चर या विस्फोटक से हमला करने की योजना बना रहे हैं।बता दें कि पीएम की सिक्युरिटी में एसपीजी के अलावा 5 एसपी, 10 एएसपी, 25 सीओ और 50 सब-इंस्पेक्टरों के साथ ही पुलिस के 1000 जवान रहेंगे। इसके अलावा 6 कंपनी पुलिस के भी जवान रहेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।