टीम इंडिया की जर्सी पर अब नही दिखेगा ‘स्टार’
(DELHI, DELHI) BCCI कई मुद्दो पर फंसता हुआ दिख रहा है। भले ही वो ICC के साथ कुछ मुद्दों पर चल रहा विवाद हो या फिर, लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू ना करना हो। जिसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 333 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट के लिये एक और बुरी खबर आ रही है। टीम इंडिया की जर्सी के मौजूदा स्पॉन्सर स्टार इंडिया ने BCCI द्वारा स्पॉन्सरशिप के लिए लगने वाली बोली में शामिल होने से इनकार कर दिया है। स्टार इंडिया ने दिसंबर 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी की स्पॉन्सरशिप हासिल की थी, अब यह कॉन्ट्रैक्ट इस साल मार्च के अंत तक समाप्त होने जा रहा है। आशा की जा रही है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 1 जून से इंग्लैंड में आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए BCCI ने नए स्पॉन्सरशिप के लिए कंपनियो को आमंत्रित किया हैं। जो कंपनी स्पॉन्सरशिप हासिल करेगी उसका लोगो भारत की पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखाई देगा। इस रेस मे पेटीएम सबसे आगे है। पेटीएम फिलहाल BCCI का टाइटल स्पॉन्सर भी है। वहीं रिलायंस अपनी मोबाइल सर्विज जियो के साथ स्पॉन्सरशिप की दौड़ में शामिल हो सकता है। इसके अलावा पिछली बार स्पॉन्सरशिप की दौड़ में स्टार से पिछड़ने वाला आईडिया भी इस दौड़ में आ सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।