यूपी में बाकी दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर
(India)
यूपी विधानसभा चुनाव में पांच चरण के लिए मतदान हो चुके हैं, मार्च को छठे चरण के लिए मतदान होना है। बाकी दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोरों से जारी है। आज छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात चुनाव जनसभाएं करेंगे। बाकी दो चरणों के लिए दिग्गज अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहते हैं। अखिलेश यादव आज बलिया में होंगे। सुबह 11.35 बजे बलिया के बेलथरा रोड में होंगे, 12.30 पर सिकंदपुर में और 2 बजे बैरिया में होंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गोरखपुर में रोड शो करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वाराणसी के पिंडरा में शाम 4 बजे होंगे। बसपा प्रमुख मायावती चंदौली में 12 बजे से और भदोही में दो बजे से प्रचार करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर गुरुवार को गोरखपुर में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जन बजे वे सभाओं को संबोधित करेंगे। छठे चरण में गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया में चुनाव होना है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।