(India)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पॉली उमरीगर अवॉर्ड और ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इन दोनों प्लेयर्स को ये अवॉर्ड बेंगलुरु में 8 मार्च को होने वाले BCCI के सालाना पुरस्कार समारोह में दिये जाएंगे। साल 2011-12 और 2014-15 के बाद कोहली को तीसरी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। वही अश्विन भी दिलीप सरदेसाई पुरस्कार दूसरी बार हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बनेंगे। अश्विन को सबसे पहले 2011 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बनने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज के दौरान भी अश्विन मैन ऑफ द सीरीज रहे थे, उन्होंने चार टेस्ट में दो शतक जड़े और 17 विकेट चटकाये थे।
BCCI के वार्षिक पुरस्कारों की समिति में एन राम, रामचंद्र गुहा और डायना इडुल्जी शामिल हैं, समिति राजिंदर गोयल और पदमाकर शिवालकर को पहले ही कर्नल सीके नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुन चुकी है। मुंबई क्रिकेट संघ को रणजी ट्रॉफी और सीके नायुडू ट्रॉफी जीतने के लिए सत्र 2015-16 का सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ चुना गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।