पीएम को 'डकैत और नक्सली' कहने वाले बिहार के नेता के खिलाफ केस दर्ज़
(Patna, Patna) बिहार के कैबिनेट मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के बयान से बिहार राजनीति में बवाल मचा हुआ है। जलील के बयान को लेकर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी के विधायक नितिन नवीन ने बिहार सरकार के अब्दुल जलील मस्तान के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ कराया है। साथ ही जल्द गिरफ़्तार करने की मांग की है। यहां बता दें कि बिहार में कांग्रेस , आरजेडी और जेडीयू की गठबंधन सरकार है। और अब्दुल मस्तान कांग्रेस पार्टी से मंत्री है। एफ़आईआर दर्ज़ कराने के साथ बीजेपी नेता नितिन नवीन ने अब्दुल जलील मस्तान की नागरिकता की जांच की भी मांग की है। बीजेपी नेती नितिन नवीन ने कहा है कि कोई भी देशभक्त मुस्लमान पीएम की निंदा नहीं कर सकता, मस्तान पर देशद्रोह का मुक़दमा होना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।