पिछले चुनाव में 300 रैलियां करने वाले मुलायम ने इस बार अब तक सिर्फ 3 रैली की
(Lucknow, Lucknow) यूपी असेंबली इलेक्शन में नेताओं की कैम्पेनिंग टॉप पर है, लेकिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खामोश हैं। उन्होंने इस बार अब तक 2 ही रैली की है। जबकि 2012 के चुनाव में 300 से ज्यादा रैलियां की थीं। 77 साल के मुलायम ने इस बार 2 रैलियां अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव और अपने भाई शिवपाल यादव के लिए की हैं।मुलायम के पॉलिटिकल राइवल्स का कहना है कि 403 सीटों वाले राज्य में सपा संरक्षक का दबदबा सिर्फ 2 सीटों पर सीमित कर दिया गया है
2012 के असेंबली इलेक्शन में मुलायम ने 300 से ज्यादा रैलियां की थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 18 रैलियां की थीं।
बीजेपी के सीनियर लीडर ह्दय नारायण दीक्षित कहते हैं, "मुलायम को जिस वक्त पार्टी का संरक्षक बनाया गया, उनका पावर भी उसी समय अपने आप कम हो गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।