(DELHI, India)
गुरुमेहर विवाद पर अरुण जेटली ने कहा कि केवल इसी देश में राष्ट्रवाद बुरा शब्द है। जेटली ने कहा, "नेशनलिज्म एक अच्छा वर्ड है। ये तो केवल इस देश में है कि राष्ट्रवाद बुरा शब्द है।" उधर, डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा, "मैं लीगल रिस्ट्रक्शंस के साथ फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का सपोर्ट करता हूं।" पर्रिकर ने ये बयान दिल्ली में ABVP और AISA के बीच हिंसक झड़प को लेकर दिया। बता दें कि रामजस कॉलेज में एक सेमिनार को लेकर दोनों स्टूडेंट्स यूनियन आमने-सामने आ गईं। जिसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट गुरमेहर कौर ने ABVP के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।