यूपी के भाजपा नेताओ ने बुर्का पहनकर वोट डालने पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर एवं प्रशासनिक कार्यो के प्रमुख कुलदीप पति त्रिपाठी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बुर्के को मध्यनजर रखते हुए पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने शिकायत करते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में महिला मतदाता बुर्का पहनकर मतदान करने आती है, जिस काऱण उनकी सही पहचान करने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात करना आवश्यक है। जिससे ठीक ढंग से मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच हो सके और फर्जी मतदान ना हो पाये।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।