सचिन तेदुंलकर ‘LINKEDIN’ में हुए शामिल
(DELHI, DELHI) क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी समझ जाने वालों में से एक सचिन ने हाल ही में प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन को बतौर 'इन्फ्लुन्सर' जॉइन किया है. बताया जा रहा है कि ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं. लिंक्डइन वेबसाइट के लिए सचिन का शामिल होना बेहद अहम माना जा रहा है और उन्होंने अपनी पोस्ट में क्रिकेट से दूसरे प्रोजेक्ट की तरफ अपने रुख़ की बात की है. वह लिखते हैं 'तो जब कोई खिलाड़ी खेल नहीं रहा होता है तो क्या करता है? काफी कुछ..मैंने तो रास्ते ढूंढ निकाले हैं..'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।