(India)
मोदी ने यूपी के मिर्जापुर की रैली में कहा- ये चुनाव कांग्रेस, सपा और बसपा से मुक्ति का अवसर है। सवाल ये नहीं कि सरकार किसकी बनेगी। अखबार, टीवी देख लीजिए, हर कोई कह रहा है, यूपी का ये चुनाव एक उत्सव है। ये सपा, बसपा, कांग्रेस से मुक्ति का उत्सव है। पीएम ने कहा- राहुल गांधी ने खुद मिर्जापुर के मणिहान में कहा था कि यहां तार तो होते हैं लेकिन बिजली नहीं होती। बता दें, यूपी के 7वें फेज के लिए 7 जिलों की 40 सीटों पर 8 मार्च को वोट डाले जाने हैं। इनमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर जैसे जिले शामिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।