US में नाबालिग लड़की का सेक्शुअल असॉल्ट करने के आरोप में भारतीय एथलीट अरेस्ट
(International) यहां एक भारतीय एथलीट को 12 साल की लड़की का सेक्शुअल असॉल्ट करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आरोपी तनवीर हुसैन (24) कश्मीर के रहने वाले हैं। वह यहां के सारानेक गांव में वर्ल्ड स्नोशू चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आए थेपुलिस ने कहा तनवीर पर नाबालिग का सेक्शुअल असॉल्ट करने और उसके फ्यूचर को खतरे में डालने का आरोप है। तनवरी और एक और एथलीट आबिद खान की तरफ लोगों का ध्यान उस वक्त गया था, जब दिल्ली स्थित अमेरिकी एंबेसी ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया था। तब वो इस स्नोशू चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने ही आ रहे थे।यह उस वक्त की बात है, जब डोनाल्ड ट्रम्प ने सात मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगा दी थी।हालांकि, भारत उन सात मुस्लिम देशों में शामिल नहीं था, लेकिन इस वीजा मसले को उस ऑर्डर से जाेड़कर देखा जा रहा था। बाद में तनवीर और आबिद को वीजा दे दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।