यूपी के छठवें चरण में 49 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी वोटिंग 
मणिपुर में 38 सीटों पर 8 बजे तक 10 % वोटिंग
(MANIPUR, MANIPUR) पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, आजमगढ़ समेत सात जिलों की 49 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य विधानसभा के छठे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में देवरिया के सांसद और केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ, आजमगढ़ क्षेत्र से सांसद मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सुबह नौ बजे तक गोरखपुर में 10.30, बलिया में 11, देवरिया में 11, आजमगढ़ में 10.65, मऊ में 12.15, महाराजगंज में 11 और कुशीनगर में 10.8 फीसदी मतदान हुआ है।
मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हो गया. राज्य में अभी तक 10 प्रतिशत मतदान होने की खबर है. राज्यस में दो चरणों में चुनाव में हो रहे हैं. पहले चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. इसके लिए इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर और पहाड़ी जिलों चूड़ाचंदपुर एवं कांगपोकपी में फैले इन इलाकों में 1,643 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।