भारत – ऑस्ट्रेलिया सीरीज का दुसरा टेस्ट मैच आज से बेंगलुरू मे खेला जायेगा
(DELHI, India) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से बैंगलोर टेस्ट में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जायेगा। पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, अपनी इस जीत को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दुसरे टेस्ट मैच मे अपनी प्लेयिंग इलेवन मे कोई बदलाव नही किया है।
सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन पुणे में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के इस सपने पर पानी फेर दिया। अब टीम इंडिया को बेंगलौर में आज से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी और पुणे टेस्ट से मिली हार से सबक लेते हुए अपनी कमजोरियों को दूर करना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।