LIVE IND-AUS टेस्ट: भारत का सातवां विकेट गिरा, साहा 1 रन पर आउट
(DELHI, DELHI) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने पहली इनिंग में 6 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल (84) और रिद्धिमान साहा (0) क्रीज पर हैं। भारत का छठा विकेट अश्विन (7) के रूप में गिरा। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में पहला विकेट गिर गया।2.5 ओवर में मिशेल स्टार्क की बॉल पर अभिनव मुकुंद बिना खाता खोले lbw आउट हो गए।इसके बाद नए बैट्समैन के रूप में आए पुजारा ने कुछ देर तक लोकेश राहुल के साथ टिककर बैटिंग की। दोनों ने 61 रन जोड़े।लंच से ठीक पहले 27.5 ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। जब नाथन लियोन की बॉल पर पुजारा (17) हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।