(Varanasi, Varanasi)
राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने वाराणसी के कचहरी के पास अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरूआत की। यह शो 8 km चलेगा। डिंपल यादव शो की शुरुआत में शामिल नहीं हो पाई थीं। शो के बीच में सपा वर्कर्स ने पथराव भी किया। बता दें कि इससे पहले राहुल और अखिलेश लखनऊ, आगरा और इलाहाबाद में रोड शो कर चुके हैं डिंपल यादव को इस शो की शुरुआत में शामिल होना था। लेकिन रामपुर में जनसभा के कारण उन्हें देर हो गई। उन्होंने दोशीपुर में रोडशो को ज्वाइन किया। रोडशो के दौरान वाराणसी के चौका घाट पर बीजेपी और एसपी कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी हुई अखिलेश-राहुल का रोड शो शहर की तीनों विधानसभा सीटों उत्तरी, दक्षिणी और कैंट को कवर करेगा। रोड शो अम्बेडकर चौराहे से शुरू हुआ, जो वरुणा पुल, नदेसर, घौसाबाद, चौकाघाट, गोलगड्डा, पीलीकोठी, विशेश्वरगंज, मैदागिन चौराहा, चौक होते हुए गोदौलिया, गिरजाघर चौराहे पर खत्म होगा। बता दें कि वाराणसी में एसपी 2 और कांग्रेस 3 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रही है।
कांग्रेस के बड़े नेता काशी में जुटे रोड शो को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी सीनियर नेता काशी पहुंच चुके हैं। कांग्रेस यूपी चीफ राज बब्बर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, जितिन प्रसाद, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश, मुकुल वासनिक समेत समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता भी काशी में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि रोड शो की स्ट्रैटजी का पूरा खाका प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने तैयार किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।