यूपी चुनाव के अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर सभी राजनीतिक दलों का जोर वाराणसी और उसके आस-पास इलाके पर है। पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में आज दूसरे दिन भी रोड शो होगा और शाम 6 बजे वह काशी विद्यापीठ मैदान में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सोनभद्र, जौनपुर और मिर्जापुर में रैलियां करेंगे पीएम मोदी का काफिला आज दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन से पांडेपुर चैराहा, हुकुलगंज, चैकाघाट, तेलियाबाग होते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंचेंगे। उसके बाद शाम 6 बजे रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह शाम 7 बजे प्रबुद्ध मिलन समारोह में शामिल होंगे। शनिवार का दिन वाराणसी में रोड शो के नाम रहा पीएम मोदी, सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने रोड शो किया। मोदी ने सात किलोमीटर का रोड शो किया। यह रोड शो तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक चला। इस रोड शो दौरान मोदी खुली गाड़ी में वाराणसी की सड़कों पर जनता का अभिवादन करते रहे। मोदी ने बाबा विश्ववनाथ और काल भैरव की पूजा अर्चना की और इसके बाद वह जौनपुर में चुनावी सभा के लिए रवाना हो गए। वहीं वाराणसी में शनिवार को अखिलेश और राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ करीब आठ किलोमीटर तक रोड शो किया। इस पूरे रोड शो से लेकर कर बाबा विश्वनाथ के मंदिर तक डिंपल यादव भी अखिलेश के साथ मौजूद रहीं। लोगों ने अपने घरों की छत से फूल भी बरसाए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।