टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी, हारे हुए मैच को 75 रन से जीता
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 75 रन से हरा दिया। भारत से मिले 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेहमान टीम चौथे दिन दूसरी इनिंग में 112 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से इस मैच में अश्विन ने 8 विकेट लिए तो वहीं जडेजा ने 7 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी इनिंग में कोई बैट्समैन 28 रन से ज्यादा नहीं बना सका। इससे पहले चौथे दिन भारतीय टीम दूसरी इनिंग में 274 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पहली इनिंग में भारत के 189 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 276 रन बनाए थे।
इसी स्कोर पर एक विकेट और गिर गया। नए बैट्समैन के रूप में आए मैथ्यू वेड (0) खाता भी नहीं खोल पाए। 27.5 ओवर में अश्विन की बॉल पर साहा ने गजब का कैच लेकर उन्हें आउट कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।