टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर बना OPPO, अप्रैल से जर्सी पर दिखाई देगा लोगो
(Mumbai, Mumbai) टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल गया है। बीसीसीआई के मुताबिक, ओपो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारतीय क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर करेगा। पांच साल के लिए किया गया ये कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल, 2017 से शुरू होगा। इससे पहले स्टार इंडियन क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर था, लेकिन उसने नए करार के लिए बीसीसीआई की बोली में शामिल होने से पिछले हफ्ते ही इनकार कर दिया था।
इस वजह से स्टार ने किया थास्टार इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर के मुताबिक, "हमें गर्व है कि टीम इंडिया की जर्सी पर हमारा नाम आता है। लेकिन कुछ बातों को लेकर अनिश्चितता कायम हैं।उदय शंकर के मुताबिकटीम इंडिया के आगे के दौरों को लेकर भी कुछ साफ नहीं है।" स्टार का करार एक साल तक चला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।