UP में 1 बजे तक 40% वोटिंग, 7 जिलों की 40 सीटों पर डाले जा रहे वोट
(Varanasi, Varanasi) यूपी में असेंबली इलेक्शन के आखिरी यानी 7वें फेज के लिए 7 जिलों की 40 सीटों पर वोट‍िंग हो रही है। इस फेज से कुल 535 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं

जिसमें करीब 22% दागी हैं। सबसे ज्यादा 61% दागी सपा से हैं। इस फेज में एक करोड़ 41 लाख वोटर्स हैं। उधर, मणिपुर में भी दूसरे फेज की 22 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यूपी में 1 बजे तक 40% और मणिपुर में 67% वोटिंग होने की खबर हैमोदी ने ने ट्वीट कर लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा- "उत्तर प्रदेश में आज आखिरी फेज का मतदान है। मेरी अपील है कि आप अपना कीमती वोट अवश्य दें। पहले मतदान, फिर जलपान।मणिपुर के सीएम इबोबी सिंह ने सुबह इंफाल में वोटिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत पक्की है। हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।मुरली मनोहर जोशी ने बनारस नॉर्थ में वोट डाला।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।