ICC रैंकिंग में अश्विन-जडेजा नंबर वन, 14 साल में पहली बार स्पिनर्स एकसाथ टॉप पर
(India) रवीचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में एक साथ नंबर-1 पाेजिशन मिली है। 14 साल की आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग के इतिहास में ये पहला मौका है, जब टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में दो स्पिनर्स एक साथ नंबर-1 पर आए हैं। अश्विन और जडेजा को रैंकिंग में 892 प्वाइंट्स मिले हैं।

आईसीसी की 2016 रैंकिंग में अश्विन नंबर-1 टेस्ट बॉलर थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद जडेजा को ज्यादा रेटिंग प्वाइंट्स मिले। इसी की वजह से उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ और उन्होंने अश्विन की बराबरी कर ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।