EXIT POLLS आज: UP में जिसे मिले 28% से ज्यादा वोट, उसकी बनी सरकार
(Lucknow, Lucknow) लखनऊ. 2007 से किसी एक पार्टी को क्लियर मेजॉरिटी दे रहे यूपी में सरकार बनाने के लिए 404 में से 202 सीटों की जरूरत है। पिछले चुनावी नतीजों का एनालिसिस करें तो पता चलता है कि 28% से ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी की सरकार बनी है। खास बात ये कि इस बार चुनाव में उतरे सभी दल 300 से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रहे हैं, फिर वो चाहे बीजेपी हो, बीएसपी हो या फिर कांग्रेस-एसपी अलायंस। इस बीच, यूपी और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर गुरुवार को वोटिंग के बाद शाम 5 बजे से अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स की शुरुआत हो जाएगी।
पांचों राज्यों के एग्जिट पाेल्स सामने आएंगे। 2012 के चुनाव में एसपी को 29% वोट मिले थे। इसकी बदौलत पार्टी ने 226 सीटें जीतीं और सरकार बनाई। इसी चुनाव में बीएसपी को 26% वोट मिले थे। उसने 80 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2007 के चुनाव में बीएसपी को 30.43% वोट मिले। इस चुनाव में बीएसपी ने 206 सीटें जीती थीं और सरकार बनाई। 25.4% वोट पाने वाली एसपी को 97 सीटें मिली थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।