IPL-10 पर खतरा, टूर्नामेंट नहीं हुआ तो BCCI को हो सकता है 2500 करोड़ का नुकसान
(DELHI, DELHI) सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एडमिन कमेटी और स्टेट क्रिकेट एसोसिएशंस के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में मुमकिन है कि एसोसिएशंस को दिया जाने वाला फंड इस बार रिलीज न हो। अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल नहीं हो पाएगा, नतीजतन बीसीसीआई को 2500 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। बीसीसीआई के एक ऑफिसर ने यह जानकारी दी है।हर क्रिकेट एसोसिएशन को आईपीएल के एक मैच के लिए 60 लाख रुपए दिए जाते हैं।
इसमें 30 लाख बीसीसीआई से और बाकी फ्रेंचाइजी से मिलते हैं। ये पैसे खेल, प्रैक्टिस, लाइटिंग, मैदान को तैयार करने और ग्राउंड स्टाफ पर खर्च किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों से एसोसिएशंस को बोर्ड से एडवांस और बैलेंस पेमेंट टूर्नामेंट के दौरान मिल रहा है, लेकिन चीजें इस बार वैसी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।