इसके बाद स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा कर पूछा कि वो डीआरएस लें या नहीं। इसी का विरोध भारतीय टीम ने दर्ज करवाया था और इसे स्मिथ की बेईमानी कहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दोनों टीमों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा कि बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मुद्दे को सुलझा लिया है। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों को सीरीज के बाकी मैचों पर ध्यान लगाना चाहिए। विराट और ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन स्टीव स्मिथ मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि डीआरएस मुद्दे को खत्म कर दोनों कैप्टन अपनी टीमों को आगे ले जाने के लिए कमिट कर सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।