विराट ने विलेन जैसा बर्ताव किया, एक अफसर को बोतल फेंककर मारी: AUS मीडिया
(DELHI, DELHI) बेंगलुरु टेस्ट में हुए डीआरएस विवाद के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेमे में बयानों की जंग जारी है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया विवाद को हवा दे रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, विराट कोहली ने पूरे मामले में विलेन जैसा बर्ताव किया।‘द डेली टेलीग्राफ’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि विराट कोहली ने एक ऑस्ट्रेलियाई अफसर को एनर्जी ड्रिंक की बोतल फेंक कर मारी थी।
अखबार ने विराट कोहली पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्स की ओर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब की ओर देख लेने के अंदाज में इशारा भी किया था। इसके साथ ही न्यूजपेपर ने विराट कोहली को विलेन बताते हुए उनकी तुलना श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा से की और उन्हें खेल भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मैच में उनकी ओर से कई बार खेल भावना को ताक पर रखा गया। अन्य अखबारों ने भी विराट को विलेन बताते हुए उन्हें क्रिटिसाइज किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।