(DELHI, DELHI)
5 राज्यों के इलेक्शन के नतीजे और रुझान आ चुके हैं। यूपी में मोदी का मैजिक चला। अब तक सामने आए नतीजों और रुझानों के मुताबिक, बीजेपी ने यहां 300 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। अखिलेश और राहुल गांधी का गठबंधन फेल रहा है। हमेशा की तरह नतीजों और रुझानों पर सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टिव हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं पर यूजर्स ने रिएक्शंस दिए हैं। कुछ ने इसे केसरिया होली बताया तो कइयों ने राहुल-अखिलेश और मायावती पर चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा होलिका दहन में इस बार बुआ ने भतीजे को ही जला डाला, यूपी के नौजवानों को पड़ी गुजरात के गधों की लात।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।