दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम पर सवाल उठाये हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब चुनाव के जो नतीजे आये वह नतीजे हमारी पार्टी के लिए और सभी के लिए चैकाने वाले थे। उन नतीजांे की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। वह बोले कि कांग्रेस को लगभग 38 प्रतिशत, एसएडी को 30.6 प्रतिशत और आप को 24.9 प्रतिशत मत मिले। सब मानते थे की यह पूरा चुनाव अकाली दल को हराने के लिए था लेकिन फिर भी उन्हें 30 प्रतिशत वोट मिला। वहीं मायावती ने भी प्रेस कांफ्रेस करके ईवीएम मशीन टेपरिंग को लेकर कहा कि बसपा ईवीएम धोखाधड़ी के खिलाफ अदालत जाएगी और देशव्यापी आंदोलन भी शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता बनावटी मुस्कान लिए हुए हैं क्योंकि वे ईमानदार तरीकों से नहीं जीते हैं। भाजपा की उत्तर-प्रदेश में जीत बेईमानी एवं धोखाधड़ी है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।