IND-AUS 3rd टेस्ट ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा शॉन मार्श हुए आउट
(Ranchi, Ranchi) भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ (22) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (6) क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट शॉन मार्श (2) के रूप में गिरा।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
मेहमान टीम को पहला झटका डेविड वॉर्नर (19) के रूप में लगा था। जब 9.4 ओवर में रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपनी ही बॉल पर कैच कर लिया। इसके बाद दूसरा विकेट 22.3 ओवर में गिरा। जब फिफ्टी के करीब पहुंच चुके मैट रैनशॉ (44) उमेश यादव की बॉल पर स्लिप में विराट को कैच दे बैठे।आर. अश्विन ने 25.1 ओवर में शॉन मार्श को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। मार्श का कैच चेतेश्वर पुजारा ने लिया।ग्राउंड अंपायर ने जब मार्श को आउट नहीं दिया, तो भारतीय टीम ने रिव्यू लिया, जो टीम इंडिया के फेवर में गया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।