BJP आज तय कर सकती है यूपी-उत्तराखंड में CM का नाम राजनाथ-पंत दौड़ में आगे
(DELHI, DELHI) यूपी और उत्तराखंड में सीएम कौन होगा? इस सवाल का जवाब आज मिल सकता है। दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में यूपी और उत्तराखंड में सीएम के नाम तय किए जा सकते हैं। उधर यूपी में भी आज विधायक दल की बैठक हो सकती है। यूपी में राजनाथ सिंह और उत्तराखंड में प्रकाश पंत का नाम सीएम पोस्ट के लिए चर्चा में है। हालांकि बुधवार को राजनाथ ने इन अटकलों को फालतू करार दिया था। बता दें कि यूपी में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों को 325 सीटें मिली हैं। उधर उत्तराखंड में बीजेपी को 70 में से 56 सीटें मिली हैं।

गोवा और मणिपुर जहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी भी नहीं थी वहां सीएम के नाम का एलान करने में पार्टी ने ज्यादा वक्त नहीं लिया। लेकिन साफ बहुमत वाले यूपी में इस पोस्ट के लिए चेहरा ढूंढने में अपना पूरा वक्त ले रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी में सीएम पोस्ट के लिए राजनाथ सबसे बड़ा नाम माने जा रहे हैं। उनके पास लंबा एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरिएंस है और 2000-02 के बीच सीएम यूपी सीएम रह चुके हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।