अय्यर ने कहा है कि कांग्रेस में महासचिव पदों पर से बुजुर्गों नेताओं की छुट्टी हो। उन्होंने कहा कि युवाओं को गठबंधन में बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। 2014 में भी गठबंधन बनाया था लेकिन वह बिखर गया था। 2019 के चुनावों में कांग्रेस को अकेले नहीं हरा सकती है इसलिए उसे महागठबंधन बनाना होगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की राजनीति में जो हमारे साथ था वो घटता जा रहा है। इसलिए कांग्रेस की नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है।
अय्यर ने कहा कि उत्तर-प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अगर मायावती, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हुआ होता तो परिणाम कुछ और ही होते। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत बीजेपी से कही ज्यादा है। इसलिए बीजेपी को हराने के लिए बिहार की तरह महागठबंधना की जरूरत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।