ऑस्ट्रेलिया को मैट रेनशॉ और डेविड वॉर्नर ने 50 रनों तक पहुंचाया ही था कि रविंद्र जडेजा ने वॉर्नर को कॉट एंड बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद उमेश यादव ने रेनशॉ को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। रेनशॉ 44 रन बनाकर आउट हुए और ऑस्ट्रेलिया को 80 रनों पर दूसरा झटका लगा।
शॉन मार्श आर अश्विन का शिकार बने और उनका कैच चेतेश्वर पुजारा ने लपका। फील्ड अंपायर ने मार्श को नॉटआउट करार दिया, लेकिन टीम इंडिया ने डीआरएस लिया और फैसला उनके पक्ष में गया। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब ने स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला, इस जोड़ी को भी यादव ने तोड़ा और हैंड्सकॉम्ब 19 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए गए हैं। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में मुरली विजय की वापसी हुई और अभिनव मुकुंद को बाहर बैठना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में मिशेल स्टार्क की जगह पैट कमिंस और मिशेल मार्श की जगह ग्लेन मैक्सवेल को टीम में जगह मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।