भारत-श्रीलंका-बांग्लादेश खेलेंगे ट्राई सीरीज ये देश करेगा मेजबानी
(India) अगले साल भारतीय टीम, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज खेलेगी। 'निदाहास ट्रॉफी' की मेजबानी श्रीलंका करेगी। खबरों की मानें तो इस ट्राई सीरीज का आयोजन श्रीलंका की आजादी के 70 साल और श्रीलंका क्रिकेट के 70वें वर्षगांठ के मौके पर किया जा रहा है।

इस सीरीज के बारे में अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि सीरीज वनडे होगी या फिर टी20। हालांकि अभी तक खबरों के अनुसार इसे टी20 फॉर्मेट में ही खेले जाने की उम्मीद है।सीरीज जिस महीने खेली जानी है उसी महीने श्रीलंका को भारत दौरे पर भी आना है।
भारत में श्रीलंका को तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला का कहना है कि अब ट्राई सीरीज की वजह से श्रीलंका के भारत दौरे पर असर पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी सचिव राहुल जौहरी का कहना है कि बोर्ड इस तय कार्यक्रम पर काम कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।