(BIHAR, BIHAR)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन की पहली गेंद पर उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला तोड़ डाला। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 299 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी के लिए उमेश यादव आए, जबकि उनके सामने ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच की पहली ही गेंद यादव ने लेंथ बॉल फेंकी और मैक्सवेल ने डिफेंसिव शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले से लगी और बल्ला टूट गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।