उत्तराखंड विधायक की बैठक आज CM पद के लिए त्रिवेंद्र रावत का नाम सबसे आगे
(UTTARANCHAL, UTTARANCHAL) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद होगा। मीडिया में आई खबरों के अनूसार पूर्व आरएसएस प्रचारक त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। रावत ने गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। हालांकि सीएम पद पर अंतिम मुहर आज शाम तीन बजे नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में लगेगी। राज्य की नई सरकार 18 मार्च को शपथ ग्रहण करेगी। पीएम मोदी और शाह समेत कई शीर्ष नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर व सरोज पांडे होटल पैसिफिक में विधायक दल की बैठक से पहले कुछ प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर अमित शाह से चर्चा करेंगे। फिर दोनों विधायक दल की बैठक में जाकर नए नेता का चुनाव करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी रहेंगे। यह विकल्प भी खुला रखा गया है कि विधायक दल नेता के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत कर दें और शाह फैसला सुनाकर नेता का चयन करवाएं। दोनों पर्यवेक्षकों को पहले से नेता का नाम नहीं दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार सीएम पद के लिए फिलहाल त्रिवेंद्र रावत, प्रकाश पंत और सतपाल महाराज दौड़ में हैं। राजनीतिक कद के लिहाज से तीनों एक दूसरे से 19 नहीं हैं। पर इसके साथ-साथ इनके साथ कई किंतु-परंतु भी जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि हाईकमान ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहता, जो बाद में क्लेश की वजह बने। इसलिए पूरी जिम्मेदारी विधायकों पर ही छोड़ी जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।