उत्तर प्रदेश में नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश में नई सरकार 19 मार्च को शपथ लेगी। यह तय हो गया है लेकिन अभी तक नये मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा है कि कल लखनऊ में शाम 4 बजे होने वाली नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा लेकिन नया मंत्रिमंडल 19 मार्च को शपथ लेगा।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल न होने की बात सार्वजनिक करने से अब केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे ऊपर है, वैसे लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, सासंद योगी आदित्यनाथ व शाहजहांपुर से आठवीं बार जीते सुरेश खन्ना व कानपुर के सतीश महाना का नाम भी चर्चा में है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।