रांची टेस्ट लंच-ब्रेक से ठीक पहले मुरली OUT भारत का स्कोर 193/2
(Ranchi, Ranchi) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने 193 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया।मुरली सेंचुरी से चूके और 82 रन बनाकर स्टीव ओकीफ का शिकार बने। मुरली के विकेट के साथ ही मैच में लंच ब्रेक भी हो गया। टीम इंडिया का स्कोर 193/2 है। चेतेश्वर पुजारा 40 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। लंच के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने टेस्ट क्रिकेट में विजय ने 15वीं हाफसेंचुरी जड़ी। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया को 91 रनों पर पहला झटका लगा था। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए थे। पुजारा और मुरली के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।