2019 में BJP से मुकाबले के लिए महागठबंधन की तैयारी
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) यूपी और उत्तराखंड में करारी हार के बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबले के लिए महागठबंधन तैयार करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसके समर्थन में हैं। यही नहीं अन्य दलों ने भी साथ आने के संकेत दे दिए हैं।

जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय सिंह ने भी मोदी से मुकाबला करने के लिए सभी दलों को एक मंच पर आने की बात कही है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी महागठबंधन की वकालत कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर, सीपी जोशी, प्रिया दत्त खुलकर इसकी मांग कर रहे हैं। मणिशंकर अय्यर ने भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही संगठन में बदलाव की बात भी कही।

कांग्रेस महासचिव सी.पी. जोशी ने भी अय्यर के बयान का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने संगठन में बदलाव की राय पर असहमति जताई। प्रिया दत्त ने संगठन में बदलाव का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी ‘ऑटो इम्यून डिजीज’से ग्रस्त हो गई है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि भाजपा से निपटने के लिए बसपा के साथ-साथ एनडीए की सहयोगी शिवसेना को भी साथ लेने से परहेज नहीं करना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।