जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल डॉ. केके पॉल और उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पीएम मोदी का स्वागत। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर ने जीटीसी हेलीपैड के लिए उड़ान भरी। यहां पीएम मोदी आधे घंटे रुकेंगे।
आरएसएस के प्रचारक रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शाम 5 बजे देहरादून के परेड ग्रांउड में सीएम पद की शपथ लेंगे। रावत का मंत्रिमंडल भी तय हो गया है। उनके साथ 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें कुछ नए तो कुछ पुराने दिग्गजों में जगह मिली है। दो पद अभी खाली छोड़े गए हैं। इनपर जल्द नामों का ऐलान होगा। इसमें कुमाऊं मंडल से चार विधायकों को मौका मिला है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।