अहमदाबाद में एनसीपी के नए कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर आए पवार ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को जिस तरह का समर्थन मिला है उसको देखते हुए यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि मुकाबले के लिए समान विचारधारा वाले सभी दलों को एकसाथ आने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सभी गैर-भाजपाई दलों को अपनी कमियों पर गौर करने की जरूरत है। पवार से जब पूछा गया कि इसको लेकर कोई बातचीत शुरू हुई या नहीं तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भारत का जो नक्शा भाजपा गढ़ना चाहती है वह स्वीकार्य नहीं है। पवार ने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों, किसानों और मजदूरों के बारे में जो वादे कर सत्ता में आई लेकिन उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।