हार नहीं मानेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती EVM मुद्दे पर जाएंगी कोर्ट
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) यूपी चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी बसपा सुप्रीमो मायावती पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ईवीएम के मुद्दे पर वो कोर्ट भी जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि इस मु्द्दे को लेकर वे अगले 2-3 दिनों के अंदर कोर्ट जा सकती हैं। गौरतलब है कि यूपी चुनाव परिणाम के बाद सबसे पहले मायावती ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बाद में आम आदमी पार्टी ने भी चुनावों में हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ा।
रअसल 11 मार्च को जैसे ही यूपी चुनाव के नतीजे सामने आए, मायावती ने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है। उसके बाद उत्त प्रेदश के पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मायवाती के आरोपों में सच्चाई है या नहीं इसे कुछ दिनों के बाद बताएंगे। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।
हालांकि इन आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से नकार दिया था। चुनाव आयोग ने साफ शब्दों में कहा था कि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। ईवीएम और चुनावों में शुचिता रखने के लिए टेक्निकल और प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह से सावधानी रखी जाती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।