मोदी ही हैं वो शख्स जिसके बारे में नास्त्रेदमस ने की थी भविष्यवाणी सोमैया
(DELHI, DELHI) भाजपा सांसद किरिट सोमैया ने सोमवार को लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले जिस शख्स के बारे में भविष्यवाणी की थी वह व्यक्ति पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं।
अनुदानों के लिए सदन में पूरक मांगों पर चर्चा के वक्त भाजपा सांसद ने कहा कि नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी कि पूर्व का एक नेता भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा वह नेता पीएम मोदी ही हैं।
आपको बता दें ​कि 16वीं सदी में भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस काफी मशहूर थे कहा जाता है कि उन्होंने कई घटनाओं के बारे में पहले ही बता दिया था। उसमें हिटलर के उदय और 2001 में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के धराशायी होने की बातें शामिल हैं।
गौरतलब है कि सोमैया से पहले गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने भी ऐसी ही बात अपने फेसबुक वॉल पर लिखी थी। उन्होंने भी लिखा था कि नास्त्रेदमस ने भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले जिस नेता के बारे में भविष्यवाणी की थी वह नरेंद्र मोदी ही हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।