धर्मशाला पिच से हेजलवुड को उम्मीद बोले दबाव हम पर नहीं विराट पर है
(India) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को धर्मशाला की पिच से परिणाम आने की उम्मीद है जिससे दोनों देशों के बीच सीरीज का फैसला होगा। हेजलवुड ने कहा मुझे लगता है कि इस विकेट से परिणाम आने की उम्मीद है। मेजबान टीम इस मैच को जीतना चाहती है इसलिये वह परिणाम देने वाली विकेट देंगे। हालांकि दबाव पूरी तरह से उनके ऊपर है। हम ड्रॉ भी कर सकते हैं लेकिन सही मायनो में पूछा जाए तो हम इस सीरीज को 2-1 से जीतना चाहते हैं।

दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है जबकि रांची में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट 25 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। धर्मशाला में पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन होगा और जो कोई भी टीम इस मैच को जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।